फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के टायर हुआ पंक्चर, यात्रियों में हड़कंप

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की दोपहर एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कोलकाता से पटना जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान के अगले टायर में तकनीकी खराबी पाई गई। दोपहर 3:15 बजे विमान ने रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की दोपहर एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कोलकाता से पटना जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान के अगले टायर में तकनीकी खराबी पाई गई। दोपहर 3:15 बजे विमान ने रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की थी, लेकिन एप्रन पर पहुंचने के बाद जब विमान की नियमित जांच की गई, तो अगले पहिए में पंक्चर की जानकारी सामने आई।

यह फ्लाइट केवल पटना के लिए ही नहीं, बल्कि इसके जरिए कई यात्री लखनऊ भी जा रहे थे। टायर में पंक्चर की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इंडिगो की तकनीकी टीम द्वारा विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की। पटना जाने वाले यात्रियों को टैक्सी से पटना भेजा गया, जबकि लखनऊ की यात्रा कर रहे यात्रियों को दिल्ली की कनेक्टिंग फ्लाइट से आगे रवाना किया गया।

एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ान को रद्द करना जरूरी था और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत कर दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram