फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके डैम का एक फाटक खोला गया, धुर्वा डैम अभी कंट्रोल में! DC के निर्देश पर सुरक्षा जांच

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद धुर्वा और कांके डैम का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी (DC) मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, दोनों प्रमुख डैमों का निरीक्षण किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद धुर्वा और कांके डैम का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी (DC)  मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, दोनों प्रमुख डैमों का निरीक्षण किया गया।

धुर्वा डैम का निरीक्षण अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने किया, जबकि कांके डैम का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार ने किया। इस दौरान दोनों डैमों की स्थिति को लेकर व्यापक निरीक्षण किया गया, जिसमें जलस्तर, फाटक की स्थिति और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।

धुर्वा डैम की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। यहां जलस्तर खतरे के निशान से 10.5 फीट नीचे है। डैम की कुल क्षमता 38 फीट है और वर्तमान में कोई भी फाटक नहीं खोला गया है। मौके पर मौजूद लोकल इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर (मेंटेनेंस) ने बताया कि यदि पानी खतरे के निशान को पार करता है तो धीरे-धीरे फाटक खोलने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। डैम के सभी पांच फाटकों की भी जांच की गई और बताया गया कि 2 महीने पहले ही इनकी मरम्मत की जा चुकी है।

वहीं, कांके डैम में जलस्तर खतरे के निशान से 2 फीट नीचे है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक फाटक खोला गया है। संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि यदि किसी आपातकालीन स्थिति में फाटक खोलना आवश्यक हो तो हूटर बजाकर चेतावनी दी जाती है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सूचित किया जाता है ताकि वे समय पर सुरक्षित स्थान पर जा सकें।

दोनों डैमों के सुरक्षा मानकों को दुरुस्त पाया गया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल कोई खतरे की स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram