फॉण्ट कनवर्टर NEW

करें योग, रहें निरोग: योग दिवस पर बोले राज्यपाल व नेता प्रतिपक्ष

Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जीवनशैली में अपनाने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा कि, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्थिर और समग्र रूप से स्वस्थ रखने की प्रभावशाली पद्धति है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि विचारों को स्पष्टता और जीवन को स्थिरता भी प्रदान करता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “करें योग, रहें निरोग। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग न केवल व्यायाम है, बल्कि एक आध्यात्मिक जीवनशैली है, जो हमें प्रकृति के निकट लाती है और आंतरिक चेतना को जागृत करती है।”

योग दिवस पर इन दोनों नेताओं के संदेशों ने राज्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। योग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन को अपनाने के लिए यह संदेश प्रेरणादायक हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram