फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का निधन, एक माह में परिवार में दूसरी मौत

Jharkhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी राजकुमार रजक का मंगलवार सुबह 7:30 बजे उनके चाईबासा स्थित निवास पर निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चाईबासा के साथ-साथ मुंबई में भी चल रहा था। उनके निधन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी राजकुमार रजक का मंगलवार सुबह 7:30 बजे उनके चाईबासा स्थित निवास पर निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चाईबासा के साथ-साथ मुंबई में भी चल रहा था। उनके निधन की खबर से चाईबासा समेत पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजकुमार रजक पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव के पद पर कार्यरत रह चुके थे। इसके अलावा वे महावीर मंडल चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक की भूमिका में थे। साथ ही, वे बाल मंडली, चाईबासा से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।

अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनकी सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता के लिए लोग उन्हें बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन करने लगे।

सबसे दुखद पहलू यह है कि एक माह के भीतर उनके परिवार में यह दूसरी मृत्यु है। हाल ही में उनके छोटे भाई का भी हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया था, जिनका ब्राह्मण भोज भी अभी नहीं हुआ था। ऐसे में राजकुमार रजक का जाना परिवार पर एक और बड़ा दुख लेकर आया है।

उनका अंतिम संस्कार आज चाईबासा मुक्तिधाम में किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राजकुमार रजक के निधन पर गहरा दुख जताया है और इसे जिले की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षति बताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram