फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के 16 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Ranchi News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से लगभग 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है।

किन जिलों में हो सकती है बारिश?
IMD की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और लातेहार जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

9 जून तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति आगामी तीन दिनों तक, यानी 9 जून तक बनी रह सकती है। इस दौरान राज्य भर में रुक-रुक कर हल्की वर्षा होती रहेगी। हालांकि, 10 जून के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इसका असर तापमान में उतार-चढ़ाव के रूप में भी देखा जाएगा।

रांची में हल्की बारिश से राहत
राजधानी रांची में बुधवार को 8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। चाईबासा में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सरायकेला में 37.6 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है, हालांकि बारिश होने से राहत भी मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram