फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीसी-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश: राष्ट्रपति दौरे को लेकर हर पहलू की तैयारी करें

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित देवघर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से बाबा बैद्यनाथ मंदिर, एम्स परिसर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित देवघर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से बाबा बैद्यनाथ मंदिर, एम्स परिसर और देवघर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने राष्ट्रपति के आगमन के लिए विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की समग्र स्थिति का गहन जायजा लिया। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के सभी आयामों पर विशेष ध्यान रखते हुए समय पर सभी तैयारियाँ पूरी की जाएं।

एम्स परिसर में निरीक्षण के दौरान, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति का दौरा एक गरिमामय आयोजन हो, इसके लिए हर विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करे।

एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और बाबा मंदिर के रूटलाइन का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने नगर निगम, लाइन एजेंसी और अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्रतापूर्वक और समर्पण भाव से पूरा करें। साथ ही कहा गया कि देवघर की छवि राष्ट्रपति के समक्ष एक सकारात्मक और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत होनी चाहिए।

इस निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारीगण और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

देवघर प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस सतर्क और व्यवस्थित प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रपति का यह दौरा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सकारात्मक अनुभव से भरपूर हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram