फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के सीएम स्कूलों में 10वीं के खराब रिजल्ट पर प्राचार्यों को नोटिस

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। राज्य के 19 सीएम स्कूलों का परीक्षा परिणाम 60% से भी कम रहा, जो शिक्षा विभाग की अपेक्षाओं के विपरीत है। इन स्कूलों का प्रदर्शन मात्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। राज्य के 19 सीएम स्कूलों का परीक्षा परिणाम 60% से भी कम रहा, जो शिक्षा विभाग की अपेक्षाओं के विपरीत है। इन स्कूलों का प्रदर्शन मात्र 19.64% से 57% के बीच दर्ज किया गया। इस खराब प्रदर्शन को लेकर संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने इस प्रदर्शन को ‘पूरी तरह असंतोषजनक’ करार देते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित प्राचार्य और प्रधानाध्यापक एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के माध्यम से जमा करें। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके विरुद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली के अंतर्गत विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। सीएम स्कूलों को गुणवत्ता की शिक्षा का मॉडल माना जाता है, ऐसे में उनका प्रदर्शन इस स्तर पर गिरना चिंता का विषय बन गया है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे ऐसे स्कूलों की लगातार निगरानी और मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि भविष्य में परिणामों में सुधार हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram