Skip to content
Log In
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

झारखंड में नए कांग्रेस प्रवक्ताओं के चयन के लिए बनाई गई 7 ज़ोनल संरचना

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने बताया कि प्रवक्ताओं के चयन के लिए कांग्रेस द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत अब झारखंड में भी कर दी गई है। यह प्रक्रिया पूरे दिसंबर महीने तक संचालित होगी। इसी अवसर पर कार्यक्रम से जुड़ा एक पोस्टर भी जारी किया गया।

झारखंड को 7 जोन में बांटा गया

प्रवक्ताओं के चयन को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य को 7 जोन में विभाजित किया गया है। पहले जोन में पलामू, दूसरे में कोल्हान, तीसरे में देवघर, चौथे में दुमका व जामताड़ा शामिल हैं। पांचवें जोन में साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ को रखा गया है, जबकि छठे जोन में रामगढ़, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग को शामिल किया गया है। 7वें जोन में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह व दक्षिणी छोटानागपुर के साथ अन्य जिले भी जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि चयन प्रक्रिया में उन प्रतिभागियों को वरीयता दी जाएगी, जो कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठावान हों, राजनीतिक रूप से जागरूक हों और तत्परता के साथ स्पष्ट प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखते हों। साथ ही शुद्ध भाषा, बेहतर संचार कौशल, इतिहास एवं राजनीतिक समझ, मीडिया में सहज उपस्थिति तथा तथ्यों पर आधारित संवाद क्षमता भी आवश्यक होगी।

पारदर्शिता पर विशेष जोर

कार्यक्रम के पूर्वी क्षेत्र के प्रभारी एवं एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोधे पाटिल ने बताया कि इसका उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना है, जो संविधान, प्रस्तावना, संस्कृति और राजनीति की गहरी समझ रखते हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मंच पूरी तरह स्वतंत्र है और इसमें प्रवेश के लिए किसी नेता की सिफारिश की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एनजीओ, सिविल सोसाइटी और मीडिया जगत के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।

संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर और गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *