फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

डुमरी में 14 गौवंशीय पशु ग्रामीणों को किया गया वितरण

डुमरी पुलिस ने शनिवार को 14 गौवंशीय पशुओं को ग्रामीणों के बीच वितरित कर दिया। इन पशुओं को पिछले शुक्रवार की सुबह बंधुआ गांव के ग्रामीणों ने पशु तस्करों से बचाया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई मनोज कुमार ने बताया कि बंधुआ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

डुमरी पुलिस ने शनिवार को 14 गौवंशीय पशुओं को ग्रामीणों के बीच वितरित कर दिया। इन पशुओं को पिछले शुक्रवार की सुबह बंधुआ गांव के ग्रामीणों ने पशु तस्करों से बचाया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई मनोज कुमार ने बताया कि बंधुआ गांव के कुछ लोगों ने तस्करों को इन पशुओं को जंगल के रास्ते ले जाते हुए देखा था। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके बुटोल नाला के पास सभी पशुओं को पकड़ा, हालांकि तस्कर ग्रामीणों को देखते ही भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पशुओं को गाँव के जरूरतमंद लोगों को जिम्मेनामा देकर सौंप दिया। इस पहल से ग्रामीण काफी खुश नजर आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram