फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोड़ाम में दिखा 10 फुट का अजगर, ग्रामीणों में दहशत और हड़कंप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लावजोड़ा पीएचसी के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब 10 फुट लंबा अजगर अचानक दिखाई दिया। सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लावजोड़ा पीएचसी के पास खाली पड़ी जमीन पर करीब 10 फुट लंबा अजगर अचानक दिखाई दिया। सुबह करीब 9 बजे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, और देखने भर से ही लोग दहशत में आ गए। देखते-ही-देखते वहां भीड़ जुट गई।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलने के लगभग एक घंटे बाद वनरक्षी दल मौके पर पहुंचा। टीम ने सावधानी से अजगर को घेरा, उसे बोरे में सुरक्षित डाला और बाद में पास के घने जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान आसपास के लोग दूर खड़े मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

वनकर्मियों ने कहा कि इलाके के चारों ओर फैले जंगलों में वन्यजीवों की संख्या स्वाभाविक रूप से अधिक है, इसलिए सांपों का गांव की ओर आना असामान्य नहीं है।

ग्रामीणों की बढ़ती चिंता, सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में सांपों का मूवमेंट काफी बढ़ गया है। कुछ समय पहले एक अजगर द्वारा गांव की बकरी को निगल जाने की घटना भी सामने आई थी। इससे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग और चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी सांप या वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram