फॉण्ट कनवर्टर NEW

कृषि मंत्री ने खोला रोजगार का नया रास्ता, SIR पर भी दिया अहम संदेश

Ranchi News: रांची के लतरातू डैम में गुरुवार को एक बड़ी पहल हुई, जब कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केज कल्चर के तहत 40 आधुनिक केजों का उद्घाटन किया। दूरदराज इलाकों में पहली बार इस तकनीक से मत्स्य पालन शुरू हो रहा है, जिससे

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के लतरातू डैम में गुरुवार को एक बड़ी पहल हुई, जब कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केज कल्चर के तहत 40 आधुनिक केजों का उद्घाटन किया। दूरदराज इलाकों में पहली बार इस तकनीक से मत्स्य पालन शुरू हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार का मजबूत रास्ता मिलेगा।

मत्स्य पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत

कार्यक्रम में मंत्री ने मेजर कार्प संचयन के साथ जाल, लाइफ जैकेट, नाव और केज हाउस जैसी आवश्यक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि लतरातू की यह शुरुआत लापुंग और आसपास के इलाकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री ने बताया कि रांची का गेतलसूद डैम केज कल्चर से हर साल 25–30 लाख रुपए की कमाई कर रहा है। जल्द ही लतरातू के मत्स्य पालकों को वहां एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीकों को सीख सकें।

किसानों और मतदाताओं के नाम अहम संदेश

मंत्री तिर्की ने किसानों से धान बिचौलियों को न बेचने और सीधे लैंप्स–पैक्स में देने की अपील की, ताकि उन्हें अधिक फायदा मिले। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार धान का भुगतान एकमुश्त कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया को लेकर सतर्क रहने और अपनी मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रखने की भी सलाह दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram