Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आजादनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Jharkhand

आजादनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  आजादनगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर गांजा की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा और नकद राशि बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मानगो एनएच-33 स्थित कुमरुम बस्ती निवासी मंटू सिंह उर्फ फुचु (35) के रूप में हुई है। उसके पास से 41 पुड़िया गांजा, जिसका कुल वजन 301.31 ग्राम है, के साथ 1700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुचुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने 22 दिसंबर की शाम आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह–तामोलिया लिंक रोड स्थित सीटी इन होटल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मंटू सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और नकद राशि बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले एक तस्कर से गांजा खरीदकर लाया था और इलाके में घूम-घूम कर इसकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संबंधित तस्कर के घर पर भी छापेमारी की, हालांकि वहां से कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।आजादनगर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.