फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वर्णरेखा में कूदने से पहले रोका गया युवक, मचा हड़कंप

Jamshedpur news: शहर के मानगो क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई। सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी उदय सिंह पारिवारिक तनाव से परेशान होकर मानगो पुल पहुंच गया और स्वर्ण रेखा नदी में छलांग

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: शहर के मानगो क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई। सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी उदय सिंह पारिवारिक तनाव से परेशान होकर मानगो पुल पहुंच गया और स्वर्ण रेखा नदी में छलांग लगाने के इरादे से पुल पर लगी जाली पर चढ़ने लगा।

बताया जाता है कि उसी समय पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। युवक की हरकत देखकर लोगों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और बिना देर किए उसे पकड़कर नीचे उतार लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से वह नदी में कूदने से पहले ही सुरक्षित रोक लिया गया। घटना की सूचना तुरंत मानगो थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उदय सिंह को अपने साथ थाना ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी तनाव में था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय नागरिकों की सजगता और समय पर हस्तक्षेप के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram