Bokaro: सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 3C में गुरुवार को विद्यालय स्तर पर शिशु वाटिका खंड के भैया-बहनों द्वारा श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भैया-बहनों को भारतीय संस्कृति एवं पौराणिक परंपराओं से परिचित कराना तथा उनके अंदर छिपी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करना था।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने भैया-बहन श्रीकृष्ण, राधा एवं अन्य पौराणिक पात्रों के आकर्षक रूप में सजकर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अरुण उदय के भैया बहनों के द्वारा *माखन चोर रूप* बनें,जिसमें प्रथम स्थान सारांश मिश्रा, द्वितीय स्थान अरूणिका प्रिया, तृतीय स्थान नीलांश कुमार रहे।
दूसरा ग्रुप जिसमें राधा कृष्ण का रूप बनाया गया था जिसमें प्रथम स्थान आरव यादव एवं पदमाल्या मोहापात्रा द्वितीय स्थान जागृति और विनायक यादव एवं तृतीय स्थान लक्ष्य कुमार गुप्ता एवं नव्या कुमारी टिया कुमारी एवं आर्यन कुमार रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी पड़ी जी एवं श्रीमती सिंधु सिंह उपस्थित थीं
कार्यक्रम की प्रस्तावना माननीय प्राचार्य महोदय के द्वारा दिया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अर्चना जी रश्मि जी सीमा जी रानू जी बिना जी द्वारा कार्यक्रम संपादित किया गया
प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी भैया-बहनों एवं उनके अभिभावकों का सहयोग रहा।





