Bokaro: चिन्मय विद्यालय बोकारो में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में 3 सितंबर, गुरुवार को स्पेशल असेंबली एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी और जन्माष्टमी का पर्व मनाया।
स्पेशल असेंबली की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सीटीसी के विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण का मधुर भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद एक स्कीट के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण की जीवनी प्रस्तुत की। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इसका भरपूर आनंद लिया। लेकिन, इस विशेष कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना रहा मटकी फोड़ प्रतियोगिता।
विद्यालय के सभी सदनों, अग्नि, वायु, जल और पृथ्वी के विद्यार्थियों ने अपनी मंडली बनाकर ऊंचे लटके मटके को फोड़ा। विद्यार्थियों में खास उमंग और जोश देखने को मिला। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी और जय श्री कृष्णा के नारे के साथ जन्माष्टमी के उत्साह को दर्शाया। इस दौरान, सीनियर इंचार्ज राहुल रॉय, सीटीसी संयोजक संजीव मिश्रा एवं असेंबली संयोजक आकांक्षा, शिवम सुंदरम और अभिनव बर्मन मौजूद रहे। साथ ही, सभी सदनों के वार्डन भी उपस्थित रहे।





