फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोक संवाद में पहुंची दादी की पुकार, दिव्यांग पोते को मिली नौकरी

Bokaro: हम आपको सुनते हैं… लोक संवाद’ कार्यक्रम में अपने दिव्यांग पोते के लिए रोजगार की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग दादीकनी देवी की फरियाद पर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए चंद दिनों के भीतर उनके पोते अभिषेक कुमार को रोजगार दिला दिया। बीएस

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: हम आपको सुनते हैं… लोक संवाद’ कार्यक्रम में अपने दिव्यांग पोते के लिए रोजगार की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग दादीकनी देवी की फरियाद पर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए चंद दिनों के भीतर उनके पोते अभिषेक कुमार को रोजगार दिला दिया। बीएस सिटी अंतर्गत हनुमान नगर, सेक्टर-12 निवासी दिव्यांग अभिषेक कुमार को सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभिषेक और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी फरियाद पर इतनी जल्दी कार्रवाई होने से फेंकनी देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि ‘हम आपको सुनते हैं… लोक संवाद’ का उद्देश्य केवल लोगों की समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थानों को भी आगे आकर जरूरतमंद, दिव्यांग और पीड़ित लोगों की सहायता में सहभागी बनना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही प्रशासन और समाज की वास्तविक सफलता है। उन्होंने अभिषेक को रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया और अन्य संस्थानों से भी ऐसे मामलों में आगे आने की अपील की।

मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।n

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram