Bokaro: आज दिनाँक 03/09/2026 को भाजपा माराफारी मंडल का प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के नेतृत्व में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन एवं नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री कुंदन कुमार से मुलाकात कर नयामोड़ से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर सी ई जेड गेट एवं दुगल गेट के बीच ओवरब्रिज के नीचे तालाबनुमा सड़क पर तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था करने एवं उक्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने हेतु माँग पत्र सौंपा।
विदित हो कि उक्त सड़क पर बने जलजमाव की निकासी हेतु माराफारी मंडल भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धनरोपनी कर उक्त सड़क के मरम्मति हेतु बी एस एल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया था, जिसके बाद धनबाद सांसद महोदय श्री ढुलू महतो की पहल पर सेल बोकारो के निदेशक प्रभारी महोदय एवं नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक से वार्ता कर उक्त समस्या के समाधान हेतु सकारात्मक पहल की गई, एवं तुरंत उक्त सड़क के मरम्मति एवं जलनिकासी की व्यवस्था हेतु काम प्रारंभ की गई।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद महोदय के प्रतिनिधि श्री श्याम गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, महामंत्री द्वय शिवकुमार पाण्डे, रामविनय कुमार शामिल रहे।





