फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

K. Durga Rao, Saraikela: आदित्यपुर स्थित रियल एस्टेट एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी याशिका डेवलपर ने अपने ग्राहकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिजनेस रणनीति में बड़े बदलाव की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि नए

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao, Saraikela: आदित्यपुर स्थित रियल एस्टेट एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी याशिका डेवलपर ने अपने ग्राहकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिजनेस रणनीति में बड़े बदलाव की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि नए और पुराने किसी भी ग्राहक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि एडीजे रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में अब तक कुल 11 प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकांश परियोजनाओं में ग्राहकों का सकारात्मक सहयोग और भरोसा मिला है तथा कंपनी ने हमेशा पारदर्शिता और विश्वास के आधार पर कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि केपीएस गम्हरिया प्रोजेक्ट अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाया, लेकिन कंपनी अपने ग्राहकों के हितों की पूरी जिम्मेदारी ले रही है। जिन ग्राहकों को राशि वापस चाहिए, उन्हें पैसा लौटाया जाएगा और जो ग्राहक प्लॉट लेना चाहेंगे, उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को बेहतर और अधिक मूल्य वाले प्लॉट देने का भी प्रयास किया जाएगा।

जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को बनाए रखने के लिए कंपनी अब नियमित रूप से ग्राहकों के साथ बैठक करेगी, ताकि उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान किया जा सके।

कंपनी प्रबंधन ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि ग्राहकों की शिकायतों और आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने भरोसा दिलाया कि याशिका डेवलपर भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेगी। कंपनी प्रबंधन ने इसे पारिवारिक कंपनी बताते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर इसे आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर तारा देवी, ललन मिश्रा, तपन मिश्रा, आशुतोष मिश्रा एवं राजेंद्र नाथ मिश्रा भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram