फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सुबह पत्नी ने जगाया तो नहीं उठे रेलकर्मी, हार्ट अटैक से मौत

Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग में ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत रेलकर्मी ए काली राव का शनिवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे चक्रधरपुर रेलवे ऑफिसर क्लब में इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chakradharpur :  दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग में ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत रेलकर्मी ए काली राव का शनिवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वे चक्रधरपुर रेलवे ऑफिसर क्लब में इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ए काली राव शुक्रवार रात रोज की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्हें तत्काल चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी मौत हृदयाघात के कारण हुई।

ए काली राव चक्रधरपुर की लोको कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। निधन की सूचना मिलते ही उनके सहकर्मी और परिचित रेलवे अस्पताल पहुंचने लगे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, ए काली राव लंबे समय से रेलवे में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने मिलनसार व्यवहार तथा कर्तव्यनिष्ठा के लिए सहकर्मियों के बीच सम्मानित थे। उनके अचानक निधन से मैकेनिकल विभाग सहित रेलवे ऑफिसर क्लब में भी शोक का माहौल है। शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram