फॉण्ट कनवर्टर NEW

IPS लेडी सिंघम काम्या मिश्रा कौन हैं? जिन्होंने 28 साल की उम्र छोड़ दी नौकरी

Bihar News: बिहार कैडर की तेजतर्रार IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। काम्या ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पिछले साल अगस्त 2024 में इस्तीफा दिया था, जिसे अब राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। ओडिशा मूल की

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार कैडर की तेजतर्रार IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। काम्या ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पिछले साल अगस्त 2024 में इस्तीफा दिया था, जिसे अब राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। ओडिशा मूल की काम्या मिश्रा ने 2019 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर 172वीं रैंक हासिल की थी। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने यह सफलता पाई। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की। शुरुआत में हिमाचल कैडर मिला था, लेकिन बाद में बिहार कैडर में ट्रांसफर कर दिया गया। काम्या मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। काम्या मिश्रा को बिहार में कड़क पुलिसिंग के लिए जाना जाता था। उनकी गिनती ‘लेडी सिंघम’ जैसी सख्त और निडर अधिकारियों में होती थी।

पति भी हैं IPS

काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी 2022 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी, जो काफी चर्चा में रही थी। बिहार में हाल के दिनों में कई IPS अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले शिवदीप लांडे ने भी अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram