फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मौसम ने लिया यू-टर्न, फिर बढ़ी झारखंड में ठंड और कनकनी

Jharkhand News : झारखंड में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है, लेकिन ठंडी हवाओं का असर अब भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस ठंड से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News : झारखंड में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है, लेकिन ठंडी हवाओं का असर अब भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस ठंड से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं और राज्य के लोगों को अभी इस सर्दी से जूझना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंडे हवाओं का असर बना रहेगा, और कोहरे का भी प्रभाव प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों में खासतौर पर कोहरे का असर रहेगा, खासकर अहले सुबह। दिन के दौरान हल्के बादल होंगे, लेकिन हवा की रफ्तार सामान्य से अधिक रहेगी। इस बीच, राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे पहुंच चुका है। जबकि पांच जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है। बोकारो जिले में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि एक फरवरी तक कोहरे और धुंध का असर बने रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और दिन में तेज धूप दिखेगी, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप का प्रभाव नहीं दिखाई देगा। इसलिए, लोगों को ठंड और कनकनी वाली हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

झारखंड के इन जिलों में मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कुछ जिलों के मौसम में आंशिक बदलाव हुआ है। बोकारो, देवघर, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम और पाकुड़ जैसे जिलों में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बोकारो में तापमान 0.5 डिग्री, देवघर में 0.2 डिग्री, गोड्डा में 0.4 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम में 0.3 डिग्री और पाकुड़ में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं, कई जिलों में तापमान में गिरावट भी आई है, जिनमें चतरा, धनबाद, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : तीन शिक्षकों को बेहतरीन कार्य के लिए उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

इस खबर को भी पढ़ें : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय में किया झण्डोत्तोलन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram