फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन शिक्षकों को बेहतरीन कार्य के लिए उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में रांची जिला के प्रारम्भिक विद्यालयों के शिक्षकों में से चयनित तीन शिक्षकों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पुरस्कृत शिक्षकों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में रांची जिला के प्रारम्भिक विद्यालयों के शिक्षकों में से चयनित तीन शिक्षकों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पुरस्कृत शिक्षकों से कहा आपका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, आपके हाथों में राज्य और देश का भविष्य है। शिक्षक बच्चों को एथिक्स भी पढ़ाएं ताकि रांची जिला में शिक्षा को बेहतर से बेहतरीन बनाया जा सके। उपायुक्त ने जिले के सभी शिक्षकों को आह्वान करते हुए कहा जिले के सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करें। जिले में पिछले कुछ महीनों से शिक्षा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट प्रयास हुए है। रांची जिला पूरे राज्य में जैक द्वारा आयोजित 8 वीं कक्षा के लिए प्री बोर्ड आयोजित करने वाला एक मात्र जिला बना। रांची स्पीक्स कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के भाषाई कौशल संवर्धन हेतु बेहतरीन प्रयास किए जा रहें है। इन सबमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालें शिक्षकों का चयन किया गया। मालूम हो कि राज्य सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी गुणात्मक सुधार कर रही है। इसका उदाहरण झारखंड के 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) बनाया गया है। इन स्कूलों में सीबीएससी की तर्ज पर निःशुल्क पढ़ाई होती है। सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक रांची के कर्मी उपस्थित थे।

इन्हें किया गया पुरस्कृत

  1. पुष्पा लुगुन, प्रभारी प्रधानाध्यापक, रा.उत्क्र.म.वि., पाहनटोली ओरमांझी।
  2. पुखराज प्रसाद सिन्हा, सहायक शिक्षक, रा. उत्क्र. उ. वि. उरूगुटू कांके।
  3. रोहित एक्का, स.शि. रा.प्रा.वि. डोमनडीह, सिल्ली।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram