फॉण्ट कनवर्टर NEW

‘हम झारखंड के हैं!’ – CO का चौंकाने वाला जवाब: ‘हम विदेश से आए हैं क्या?’

Bokaro News: चास प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं का झारखण्ड सरकार विरोधी प्रदर्शन कुछ ज्यादा ही जोशीला साबित हुआ। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता मांगपत्र सौंपने के लिए CO राम सेवक साव के कार्यालय पहुंचे। CO ने केवल पांच लोगों को ही मिलने की अनुमति दी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: चास प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं का झारखण्ड सरकार विरोधी प्रदर्शन कुछ ज्यादा ही जोशीला साबित हुआ। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता मांगपत्र सौंपने के लिए CO राम सेवक साव के कार्यालय पहुंचे। CO ने केवल पांच लोगों को ही मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के पूरे जत्थे ने अंदर घुसकर ऑफिस पर कब्जा जमा लिया।

अंदर जाते ही फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ता कुर्सियों के पास खड़े हुए, जबकि कुछ पीछे से पोज देने लगे। इस दौरान जब CO ने प्रवेश को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो एक कार्यकर्ता ठसक से बोला, “हम झारखंड के हैं।” इस पर झुंझलाए CO ने पलटकर कहा, “हम विदेश से आए हैं क्या?” इस पूरे नजारे ने कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता को लेकर चर्चा का मुख्य विषय बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram