फॉण्ट कनवर्टर NEW

SIR के तहत लगा ‘मतदाता सहायता कैंप’, युवाओं और महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को रफ्तार देने के लिए शनिवार को राजधानी रांची के मेन रोड स्थित विश्वकर्मा लेन में एक विशेष ‘मतदाता सहायता कैंप’ का आयोजन किया गया। इस कैंप का

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को रफ्तार देने के लिए शनिवार को राजधानी रांची के मेन रोड स्थित विश्वकर्मा लेन में एक विशेष ‘मतदाता सहायता कैंप’ का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) से जुड़ी हर प्रक्रिया को सरल बनाना और मौके पर ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।

कैंप में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पूरी टीम सुबह से ही मुस्तैद दिखी। इस दौरान कैंप में पहुंचने वाले आम नागरिकों की सहायता करते हुए अधिकारियों ने गणना फॉर्म भरने समेत मतदाता सूची से जुड़े अन्य तकनीकी कार्यों का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया।

इस मतदाता सहायता कैंप को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। शिविर में विशेष रूप से उन युवाओं की भीड़ अधिक रही, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार अपना वोटर आईडी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) बनवाने पहुंचे थे। इसके साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर कैंप में हिस्सा लिया और अपना गणना फॉर्म जमा किया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से फॉर्म भरने और सुधार करवाने में काफी सहूलियत होती है।

इस कैंप के सफल और सुचारू संचालन में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद फ़राज़ अब्बास, वीरेंद्र कुमार, महफूज़ आलम और मोहम्मद सलाम सहित कई अन्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram