फॉण्ट कनवर्टर NEW

व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, घटना कैमरा में कैद

रांची। हिनू निवासी व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर शुक्रवार रात 10:57 बजे अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह बचते बचाते प्रिंस राज डोरंडा थाना परिसर में घुस गए और अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। हिनू निवासी व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर शुक्रवार रात 10:57 बजे अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह बचते बचाते प्रिंस राज डोरंडा थाना परिसर में घुस गए और अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी मे बैठे वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इस क्रम में एक अपराधी ने प्रिंस के चेहरे पर हमला कर दिया। भागने के दौरान 4 अपराधियों ने 2 वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा भी किया और कडरू पुल मे प्रिंस की गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। किसी तरह प्रिंस अपनी जान बचा कर डोरंडा थाना परिसर में घुस गए और पुलिस कर्मियों को आपबीती बताई। थाने में प्रिंस राज को घुसता देख अपराधी वहां से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अपराधियों ने प्रिंस राज के कार पर पत्थर से भी हमले किए जिससे उनका कार्य भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सभी तस्वीरें कार मे लगे कैमरे मे कैद हुई हैं। मामले की जानकारी डोरंडा थाने मे लिखित दिया गया है। हालांकि डोरंडा थाना और अरगोड़ा थाना क्षेत्र के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि उक्त अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram