फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

वैभव सूर्यवंशी के निडर रवैये के कायल हुए सुरेश रैना

Sports News: क्रिकेट की दुनिया में नए सितारों का आना आम बात है, लेकिन कभी-कभी कोई खिलाड़ी ऐसा आ जाता है जो अपनी कम उम्र में ही सबको हैरान कर देता है। वैसा ही नाम है वैभव सूर्यवंशी का, जिसने महज 14 साल की उम्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Sports News: क्रिकेट की दुनिया में नए सितारों का आना आम बात है, लेकिन कभी-कभी कोई खिलाड़ी ऐसा आ जाता है जो अपनी कम उम्र में ही सबको हैरान कर देता है। वैसा ही नाम है वैभव सूर्यवंशी का, जिसने महज 14 साल की उम्र में अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया।

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने 35 गेंदों में शतक ठोककर अपनी प्रतिभा साबित कर दी। राजस्थान की टीम ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था, और वैभव ने इस मौके को शानदार अंदाज में भुनाया। यही नहीं, इंग्लैंड दौरे पर अंडर-19 टीम के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया।

वैभव की बल्लेबाजी को देखकर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी उनके कायल हो गए। रैना ने कहा कि वैभव का निडर रवैया ही उसे बाकी युवाओं से अलग बनाता है। उन्होंने आयुष म्हात्रे, रिंकू सिंह और ऋषभ पंत का जिक्र करते हुए कहा कि वैभव में “एक्स-फैक्टर” है और यह प्रतिभा सदियों में एक बार देखने को मिलती है।

रैना ने यह भी कहा कि बिहार के एक कोच ने वैभव की प्रतिभा को निखारने में खास भूमिका निभाई है। उनकी नजर में वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बन सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram