Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

पथरी ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, हंगामा

Jamshedpur news : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर क्लिनिक में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो जाने से रविवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और स्थानीय लोगों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार पोटका थाना क्षेत्र के आसनबनी निवासी 50 वर्षीय पोरेस भगत को किडनी में पथरी की समस्या थी। इलाज के लिए वे बाराद्वारी स्थित नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर पहुंचे थे, जहां उन्होंने डॉक्टर डी.के. मिश्रा से परामर्श लिया। गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार दोपहर उनका ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

बताया जाता है कि ऑपरेशन के बाद शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और पेट भी असामान्य रूप से फूलने लगा। मरीज की स्थिति गंभीर देख परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाने की बात कहने लगे, लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने भरोसा दिलाया कि मरीज की हालत संभल जाएगी।

इसी बीच शनिवार देर रात मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और रविवार सुबह अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत कराई गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

इस मामले में डॉ. डी.के. मिश्रा ने मृतक के परिजनों से कहा कि यदि उन्हें इलाज को लेकर कोई संदेह है तो वे पोस्टमार्टम करवा सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का पता चल जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *