फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंदनकियारी में हंगामा, ONGC कर्मचारी की मौत पर रुका प्लांट काम

Chandankiyari :प्रखंड के आमलाबाद ओपी क्षेत्र स्थित ONGC गैस प्लांट पर्वतपुर में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनुप कुमार दशौंधी (पिता- हरि दशौंधी) के रूप में हुई है, जो प्लांट में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chandankiyari :प्रखंड के आमलाबाद ओपी क्षेत्र स्थित ONGC गैस प्लांट पर्वतपुर में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनुप कुमार दशौंधी (पिता- हरि दशौंधी) के रूप में हुई है, जो प्लांट में मैकेनिक फिटर के पद पर कार्यरत था।
मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, अनुप कुमार सोमवार रात की पाली में ड्यूटी के लिए घर से निकला था। उसका कार्यस्थल घर से महज 400 मीटर की दूरी पर है। मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि वह अपने बेड से नीचे जमीन पर गिरा हुआ मिला। मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को लेकर ओएनजीसी कार्यस्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए स्थायी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा की मांग की। साथ ही, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन के कारण प्लांट का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही आमलाबाद व बनगड़िया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। ओएनजीसी की ओर से अधिकारी अनिता यादव और मैनेजर रतना टिग्गा सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
काफी देर तक चली त्रिपक्षीय वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने कहा कि ओएनजीसी के नियमों के अनुसार जो भी मुआवजा और आश्रित को रोजगार देने का प्रावधान है, वह दिया जाएगा। हालांकि परिजन लिखित रूप में तय मुआवजा राशि और नौकरी की मांग पर अड़े रहे, जिससे वार्ता बेनतीजा रही।
वार्ता के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें विधायक प्रतिनिधि मुकेश कांत, जिलाबीससूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, सांसद प्रतिनिधि अरबिंद दुबे, मंडल अध्यक्ष पंकज शेखर, राधेश्याम सिंह, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अशोक दशौंधी, जिप प्रतिनिधि रामपद दास और मुखिया काजल दास सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
गौरतलब है कि अनुप कुमार की शादी 30 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद ही उसकी मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहता था। इस घटना से परिवार और शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram