फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्रीय बजट वायदों का नहीं, कर्तव्य और मजबूत इरादों का दस्तावेज : संजय सेठ

रांची : रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय बजट को केवल वायदों का नहीं, बल्कि कर्तव्य और मजबूत इरादों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही और दायित्वों को पूरा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय बजट को केवल वायदों का नहीं, बल्कि कर्तव्य और मजबूत इरादों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही और दायित्वों को पूरा करने का स्पष्ट संकल्प दर्शाता है।

रविवार को बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजय सेठ ने कहा कि इसमें हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट दृष्टिकोण झलकता है। यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करने वाला है, जिससे आम नागरिकों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

रक्षा राज्य मंत्री ने रांची में निमहंस-2 की स्वीकृति को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का मनोचिकित्सा संस्थान आधुनिक उपचार और शोध की सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे न केवल झारखंड बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। रांची को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की सौगात मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री विरासत और विकास को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रहे हैं, जिसकी झलक इस बजट में साफ दिखती है। बजट में विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल और तीर्थ क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है।

उन्होंने रक्षा बजट को बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा, सीमा क्षेत्रों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण को बल मिलेगा। खेल क्षेत्र को दी गई विशेष प्राथमिकता और खेलो इंडिया मिशन को उन्होंने युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार बताया। अंत में संजय सेठ ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है और युवा शक्ति को नई दिशा देने वाला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram