Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

हिमाचल: जन्मदिन पार्टी में गोलियों की बरसात! युवा कांग्रेस नेता की मौ;त

India News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। मामला ऊना जिला मुख्यालय के एक निजी होटल का है, जहां दो अलग-अलग जन्मदिन की पार्टियां चल रही थीं। दोनों ग्रुप के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और यह छोटा-सा विवाद अचानक सड़क पर पहुंच गया। कुछ ही मिनटों में हालात इतने बिगड़ गए कि गोलियां चलने लगीं।

युवा कांग्रेस नेता की मौत, दो गंभीर घायल

इस वारदात में संतोषगढ़ के रहने वाले और युवा कांग्रेस के नेता आशु पुरी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक गोली लगने से बुरी तरह घायल हुए, जिनमें से दोनों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। अस्पताल परिसर देखते ही देखते पुलिस छावनी में बदल गया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ऊना तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते थे, और इसी पुराने परिचय की वजह से बहस इतनी जल्द भड़क गई।

पुलिस जांच जारी, रात में मिली सूचना से हड़कंप

एसपी के मुताबिक उन्हें रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि रायजादा होटल के पास गोलियां चली हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज, पार्टी में मौजूद लोगों के बयान और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक जन्मदिन पार्टी में गोलियां चलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने याद दिलाया कि 27 जुलाई को भी गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ठाकुर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से हिमाचल के हर जिले में असुरक्षा बढ़ रही है और सरकार को कानून व्यवस्था पर तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।

ऊना में हुए इस ताज़ा गोलीकांड ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में हिंसा की घटनाएँ आखिर क्यों बढ़ रही हैं।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *