Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

उलीडीह चोरी कांड हुआ रोचक, शिकायतकर्ता का भाई ही निकला चोर!

Jamshedpur News: उलीडीह थाना क्षेत्र में 18 नवंबर को दर्ज चोरी की घटना ने शुक्रवार को बड़ा मोड़ ले लिया। जिस चोरी को लेकर पूरे इलाके में चर्चा थी, वह किसी पेशेवर गिरोह या अजनबी चोर की करतूत नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता के अपने ही छोटे भाई की साज़िश निकली।

कर्ज़ और तनाव ने दी वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी युवक काफी समय से कर्ज के दबाव में था। तनाव इतना बढ़ गया था कि वह आर्थिक संकट से निकलने का तरीका खोज रहा था। परिवार के तिलकोत्सव में आदित्यपुर जाने का मौका मिला, तो उसने घर में मौजूद जेवर और नकदी गायब कर दी और मामले को बाहरी चोरी का रूप देने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

कई घंटे की पूछताछ में खुला राज़

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम बनाई। डीएसपी पटमदा की अगुवाई में टीम ने तकनीकी और परिस्थिति आधारित जांच शुरू की। जब कई सवालों में युवक उलझता दिखा, तो उसे संरक्षण में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। आखिरकार दबाव में आकर उसने स्वीकार कर लिया कि चोरी किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उसने खुद की है।

पुलिस ने जेवरात और बाइक बरामद की

उसकी स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने उसके ठिकाने से एक गले का हार, चेन, मांग टीका, नथ, झुमका, दो अंगूठियां और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। अधिकारी बताते हैं कि युवक ने सबकुछ बेचकर कर्ज चुकाने की योजना बनाई थी।

टीम ने तेजी से सुलझाया मामला

छापामारी दल में डीएसपी पटमदा, उलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *