फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

इंग्लैंड में दरिंदगी: सहेली की बेटी को 25 साल तक बनाया ‘गुलाम’

London (UK): इंग्लैंड के ग्लाउसेस्टरशायर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां 56 साल की एक महिला, अमांडा विक्सन पर अपनी सहेली की बेटी को पिछले 25 सालों तक बंधक बनाकर रखने और उसे अमानवीय यातनाएं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

London (UK): इंग्लैंड के ग्लाउसेस्टरशायर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां 56 साल की एक महिला, अमांडा विक्सन पर अपनी सहेली की बेटी को पिछले 25 सालों तक बंधक बनाकर रखने और उसे अमानवीय यातनाएं देने का आरोप लगा है। यह सिलसिला साल 1995 में शुरू हुआ था और 2021 में जाकर खत्म हुआ, जब पुलिस ने उस पीड़ित महिला को नर्क से बाहर निकाला।

इस खबर को भी पढ़ें : रूह कंपा देने वाली दास्तां: पति की मौत के बाद उसकी अस्थियां चाटकर खा गई महिला!

10 बच्चों की सेवा के लिए बनाया ‘नौकरानी’

रिपोर्ट के अनुसार, अमांडा के 10 बच्चे थे। उसने अपनी सहेली की बेटी को केवल इसलिए कैद किया ताकि वह उसके बच्चों की देखभाल और घर का काम कर सके। पीड़ित महिला, जो अब 40 साल की हो चुकी है, अपने जीवन के सबसे सुनहरे साल उस चारदीवारी में नौकरानी बनकर काट दिए। उसे घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी और खिड़की-दरवाजे हमेशा बंद रखे जाते थे।

जुल्म की दास्तां: दांत तोड़े और चेहरे पर डाला ब्लीच

कोर्ट में पेश की गई जानकारी के मुताबिक, अमांडा उस लड़की को रोज झाड़ू से मारती थी। प्रताड़ना इस हद तक थी कि:

  • मारपीट के दौरान लड़की के दांत तोड़ दिए गए।

  • सजा के तौर पर उसके मुंह में साबुन का पानी और चेहरे पर ब्लीच डाल दिया जाता था।

  • बिना मर्जी के उसके सिर को पूरी तरह मुंडवा दिया गया था।

  • जब उसे बचाया गया, वह एक साल से नहाई नहीं थी और बुरी तरह कुपोषित थी।

बेटे की एक सूचना ने दिलाई आजादी

हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक राज का पर्दाफाश अमांडा के ही एक बेटे ने किया। उसने चुपके से पुलिस को फोन कर घर में कैद उस महिला के बारे में जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो महिला की हालत देखकर दंग रह गई। कोर्ट ने अमांडा विक्सन पर जबरन मजदूरी करवाने, अवैध तरीके से कैद करने और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल उसे कंडीशनल बेल (शर्तों के साथ जमानत) मिली है और मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram