फॉण्ट कनवर्टर NEW

भावुक फेसबुक पोस्ट के साथ उदय मांझी ने चक्रधरपुर अध्यक्ष पद से नाम वापस लिया

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले सांसद पुत्र उदय मांझी ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले सांसद पुत्र उदय मांझी ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी, जिससे समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई।

उदय मांझी ने अपने पोस्ट में चक्रधरपुरवासियों को “जोहार” कहकर संबोधित करते हुए लिखा कि वे भारी मन लेकिन दृढ़ निश्चय के साथ यह फैसला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर की मिट्टी ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। नगर परिषद चुनाव में नामांकन भरने का उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना और शहर के विकास के लिए काम करना था।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए तथा बड़ों के मार्गदर्शन में दादा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मां जोबा मांझी और भाई जगत मांझी के कहने पर उन्होंने चुनाव से हटने का निर्णय लिया है। उदय मांझी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि उनके हर सपने में चक्रधरपुर का विकास और यहां के लोगों की खुशहाली शामिल है।

अपने समर्थकों को भरोसा दिलाते हुए उदय मांझी ने कहा कि नामांकन वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि वे जनता की सेवा से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक आम नागरिक के रूप में हमेशा लोगों के बीच रहेंगे और चक्रधरपुर की बेहतरी के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

उदय मांझी के इस फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव के संकेत देखे जा रहे हैं, वहीं उनके समर्थकों में भावनात्मक प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram