फॉण्ट कनवर्टर NEW

काम की तलाश में निकली युवती सुरक्षित लौटी, टाटानगर स्टेशन पर मिली जानकी प्रधान

Jamshedpur: काम की तलाश में घर से निकली आदित्यपुर की रहने वाली युवती जानकी प्रधान को पुलिस ने सकुशल टाटानगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर शुक्रवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है। जानकी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: काम की तलाश में घर से निकली आदित्यपुर की रहने वाली युवती जानकी प्रधान को पुलिस ने सकुशल टाटानगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर शुक्रवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकी प्रधान ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह रोजगार की तलाश में घर से निकली थी। शुरुआती दिनों में डर और असमंजस के कारण कुछ गलतफहमियां फैलीं, लेकिन दो दिन बाद मीडिया को दिए अपने बयान में उसने स्पष्ट किया कि वह न तो किसी के साथ गई थी और न ही किसी के बहकावे में आई थी। जानकी के अनुसार, वह कुछ समय तक दिल्ली में रहकर एक छोटी कंपनी में काम कर रही थी और आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही थी। उसने यह भी साफ कहा कि उसके साथ किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

जानकी ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से परिवार से संपर्क नहीं हो पाने के कारण घरवाले परेशान थे। इसी दौरान उसके घर से निकलने को लेकर समाचार प्रकाशित हुए, जिन्हें देखने के बाद उसे लगा कि अपनी वास्तविक स्थिति की जानकारी परिवार तक पहुंचाना जरूरी है। इसी सोच के साथ उसने घर लौटने का फैसला किया और स्वयं टाटानगर स्टेशन पहुंची।

स्टेशन पर युवती के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जानकी प्रधान को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

घर लौटने के बाद जानकी ने कहा कि वह अब परिवार से बातचीत कर आगे की योजना बनाएगी और भविष्य में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले घरवालों को विश्वास में लेगी। पुलिस ने भी आम लोगों से अपील की है कि ऐसी परिस्थितियों में आपसी संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि अनावश्यक चिंता और भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram