Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»दक्षिण पूर्व रेलवे की बड़ी पहल, अब 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी 27 जोड़ी ट्रेनें
Jharkhand

दक्षिण पूर्व रेलवे की बड़ी पहल, अब 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी 27 जोड़ी ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे में कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी, कुछ स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव भी लागू
By Samsul HaqueFebruary 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने विभिन्न महत्वपूर्ण रेल खंडों पर ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फरवरी 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के लिए कुछ स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव (एक्सपेरिमेंटल स्टॉपेज) भी शुरू किए गए हैं।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार अंडाल–खड़गपुर–भद्रक, अंडाल–खड़गपुर–टाटानगर–झारसुगुड़ा, भद्रक–रूपसा, झारसुगुड़ा–राउरकेला, बंडामुंडा–राउरकेला सहित कई रेल खंडों पर ट्रैक और सिग्नल प्रणाली को उन्नत कर ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इस फैसले से लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रा समय में कमी आएगी।

इस गति वृद्धि का लाभ सिलचर–कोयंबटूर एक्सप्रेस, नागरकोइल–शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, नांदेड़–संतरागाछी एक्सप्रेस, पुरी–बांगरीपोसी एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी–दीघा एक्सप्रेस, शालीमार–पुरी एक्सप्रेस, संबलपुर–शालीमार एक्सप्रेस, शालीमार–पुणे एक्सप्रेस, शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस, टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस, हावड़ा–हटिया एक्सप्रेस, हावड़ा–रांची एक्सप्रेस, हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस और हटिया–पुणे एक्सप्रेस सहित कुल 27 जोड़ी ट्रेनों को मिलेगा। अलग-अलग ट्रेनों के लिए यह नई गति व्यवस्था 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 के बीच प्रभावी हो रही है।

इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए कुछ ट्रेनों के लिए प्रायोगिक ठहराव की भी घोषणा की है। टाटानगर–बक्सर और बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस का अनारा स्टेशन पर ठहराव 10 फरवरी 2026 से शुरू होगा। दीघा–आसनसोल और आसनसोल–दीघा एक्सप्रेस को चंद्रकोना रोड, छातना, गरबेटा, ओंडाग्राम और सालबनी स्टेशनों पर फरवरी 2026 के मध्य से ठहराव दिया जाएगा। रांची–गोड्डा और गोड्डा–रांची एक्सप्रेस का झालिडा स्टेशन पर ठहराव भी फरवरी 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही टाटानगर–कटिहार और कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस को जॉयचंडी पहाड़ स्टेशन पर ठहराव मिलेगा।

रेलवे ने यह भी बताया कि भुवनेश्वर–नई दिल्ली और नई दिल्ली–भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस का पुरुलिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 14 और 15 फरवरी 2026 से शुरू किया जाएगा। इन ठहरावों के दौरान ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान निर्धारित समय के अनुसार होगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों का समय बचेगा, नेटवर्क की क्षमता में वृद्धि होगी और समग्र रूप से रेल सेवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अद्यतन समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.