फॉण्ट कनवर्टर NEW

जामताड़ा पुलिस के दो जवानों को मिली पदोन्नति, एसपी ने दी शुभकामनाएं

जामताड़ा एसपी कार्यालय में गुरुवार को एसपी शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में प्रमोशन पाने वाले जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मियों को उनके नए पद का बैज और कंधे पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा। जामताड़ा एसपी कार्यालय में गुरुवार को एसपी शम्भु कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में प्रमोशन पाने वाले जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मियों को उनके नए पद का बैज और कंधे पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

वीरता पदक विजेता सुशील टुडू बने इंस्पेक्टर

समारोह में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पुलिस अवर निरीक्षक सुशील टुडू को विशेष प्रावधान के तहत आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। उन्हें पुलिस निरीक्षक यानी इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया।

वहीं, आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर प्रमोशन मिला।

एसपी ने बुके देकर किया सम्मानित

एसपी शम्भु कुमार सिंह ने दोनों नव प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को उनके नए पद का बैज और स्टार लगाकर प्रमोशन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram