फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में सरकारी जमीन कब्जाने वालों पर सख्ती, निगम ने जारी किया नोटिस

शहर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए रांची नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 45 के ग्वाला टोली, डोरंडा में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। शहर में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए रांची नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 45 के ग्वाला टोली, डोरंडा में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया है।

यह कार्रवाई खाता संख्या 213, प्लॉट संख्या 140 और करीब 1 एकड़ 20 डिसमिल सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के मामले में की गई है। नगर निगम की टीम ने मौके पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही माइकिंग के जरिए भी संबंधित लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

48 घंटे में हटाना होगा अतिक्रमण

नगर निगम ने संबंधित व्यक्ति को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में होने वाले खर्च और इसके अन्य परिणामों की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

सार्वजनिक जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं

रांची नगर निगम ने कहा है कि सरकारी जमीन, सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नगर निगम की ओर से आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram