रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुवार, 3 सितंबर को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख थी। इस दौरान कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया।
नामांकन वापस लेने वालों में प्रकाश कुमार, अनिश बुधिया, संतोष कुमार अग्रवाल, पंकज पियूष, विजय कुमार हरलालका, सुमित जैन, अनुराग सिंह, बलकार सिंह नामधारी और नवीन कुमार जैन शामिल हैं। वहीं, निर्धारित समय पर डिन नंबर नहीं मिलने के कारण प्रशांत कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया।
65 प्रत्याशी कार्यकारिणी समिति के लिए मैदान में
झारखंड चैंबर चुनाव के लिए कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए कुल 86 नामांकन मिले थे। स्क्रूटनी के दौरान दो प्रत्याशियों का नामांकन सदस्यता सूची में प्रतिनिधित्व दर्ज नहीं होने के कारण रद्द किया गया।
नामांकन वापसी के बाद अब कार्यकारिणी समिति के लिए 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इनमें आदित्य शाह, अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित कुमार मिश्रा, अमित कुमार पाठक, अमित शर्मा, अमित सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, अरूप नंदी, अशोक प्रधान, आस्था किरण, ब्रजेश कुमार, सीए राज कुमार, देवनंदन उरांव, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधिन, ज्योति कुमारी, कमलेश कुमार संचैती, कुलवंत सिंह, माला कुजूर, मनीष जैन, मनीष कुमार सराफ, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मोनिका गोयनका, मुकेश कुमार अग्रवाल, निधि झुनझुनवाला, पूनम आनंद, पुरुष जैन, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढ़ा, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राहुल साबू, राजेश गडोदिया, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, सैलेश अग्रवाल, साजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभू राजेश, श्रवण कुमार, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुबोध कुमार जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील कलरा, सुनील कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, सूरज सेठ, तेजविंदर सिंह, तुलसी पटेल, उमंग सुल्तानिया, विकास अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया शामिल हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए 9 प्रत्याशी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी अंतिम सूची में हैं। इनमें कोयलांचल से अमरजीत सिंह सलूजा, कोल्हान से विजय आनंद मूंका, उत्तर छोटानागपुर से विनय कुमार अग्रवाल, पलामू से उदय शंकर दुबे और अमित कुमार जायसवाल, संताल परगना से आकाश पांडेय और राजेश अग्रवाल तथा दक्षिण छोटानागपुर से राजेश कुमार महतो और दामोदर कुमार कसेरा शामिल हैं।
तीन प्रमंडलों में होगा चुनाव
चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि पलामू, संताल परगना और दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशी हैं। इसलिए इन तीनों प्रमंडलों में चुनाव होगा।
वहीं, अन्य प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण वहां चुनाव की प्रक्रिया अलग होगी।




