फॉण्ट कनवर्टर NEW

UGC NET परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू, केंद्र के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध

UGC NET जून-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। UGC NET जून-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है। रांची में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है।

200 मीटर के दायरे में कई प्रतिबंध

SDM सदर कुमार रजत ने BNSS की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी। सरकारी काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।

परीक्षा केंद्र के आसपास बैठक, आमसभा और ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

हथियार लेकर चलने पर भी रोक

निषेधाज्ञा के दौरान बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम और बारूद समेत किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला जैसे हथियारों पर भी रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है।

9 और 10 सितंबर को लागू रहेगा आदेश

प्रशासन के अनुसार निषेधाज्ञा 9 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और 10 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी।

परीक्षा ION Digital Zone iDZ Tupudana, 52 P, 53, Tupudana Industrial Area, Near Premsons Motor, Ranchi में आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram