फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिबू सोरेन के योगदान को हमेशा याद रखेंगे : टीवी नरेंद्रन

Ramgarh News : पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने रविवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वे नेमरा, रामगढ़ स्थित गुरुजी के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News : पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने रविवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वे नेमरा, रामगढ़ स्थित गुरुजी के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

टीवी नरेंद्रन ने कहा कि गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। वे हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस मिले।

उन्होंने आगे कहा कि गुरुजी का योगदान अमूल्य है, जिसे हम सभी अपने हृदय में संजोकर रखेंगे। उनका संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।

मुलाकात के दौरान वातावरण भावुक था। मौजूद लोगों ने गुरुजी के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण को सलाम किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram