फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिनपास कांके में बापू और शास्त्री जी को नमन, मरीजों और कर्मचारियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

Ranchi: कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकेट्रिक एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकेट्रिक एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ यहां उपचाराधीन मरीजों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और निस्वार्थ देशसेवा के जीवन-मूल्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बापू का अहिंसा का संदेश और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी समाज को एकजुट रखने और प्रगति की राह पर ले जाने के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों के चेहरे पर भी एक अलग उत्साह देखने को मिला। पूरे समारोह का संचालन बेहद शांतिपूर्ण, आत्मीय और अनुशासित माहौल में हुआ। कार्यक्रम के अंत में रिनपास परिवार एवं मरीजों ने दोनों राष्ट्रनायकों के आदर्शों व सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का दृढ़ संकल्प लिया।
स्थानीय संवाददाता-मजीद आलम
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram