फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चौका में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से टेंपो चकनाचूर

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र चौका में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। चौका थाना अंतर्गत एनएच-33 पर नौतनडीह (झाबरी) के पास सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से इलेक्ट्रिक टेंपो को जोरदार टक्कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र चौका में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। चौका थाना अंतर्गत एनएच-33 पर नौतनडीह (झाबरी) के पास सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से इलेक्ट्रिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक टेंपो रांगामाटी से सवारी लेकर चांडिल गोलचक्कर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रांची से टाटा की ओर तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान टेंपो में सवार करीब 45 से 50 वर्षीय एक व्यक्ति के सिर पर ट्रेलर का चक्का चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं टेंपो चालक, एक महिला और दो बच्चों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो और युवा नेता नयन सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। इसके बाद चौका थाना के एएसआई भगवान गौड़, कंप्यूटर ऑपरेटर महादेव साहू तथा चौकीदार रंजीत तांती और सुधीर तांती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया।

युवा नेता आकाश महतो और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए चावलीबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram