फॉण्ट कनवर्टर NEW

12 साल की उम्र में निगल लिया टूथब्रश…52 साल बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

World News: चीन में एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक 64 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 52 साल पुराना टूथब्रश निकाला है, जो शख्स ने बचपन में गलती से निगल लिया था। घटना के अनुसार, यांग नामक व्यक्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: चीन में एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक 64 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 52 साल पुराना टूथब्रश निकाला है, जो शख्स ने बचपन में गलती से निगल लिया था। घटना के अनुसार, यांग नामक व्यक्ति पेट में लगातार हो रहे दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। जब डॉक्टरों ने जांच की, तब उनकी छोटी आंत में करीब 17 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश फंसा हुआ मिला। विशेषज्ञों की टीम ने एंडोस्कोपिक तकनीक के ज़रिए करीब 80 मिनट की जटिल सर्जरी के बाद टूथब्रश को बाहर निकाला।

चिकित्सकों के अनुसार, यह टूथब्रश आंत की दीवार में फंसा हुआ था, लेकिन सौभाग्य से किसी गंभीर संक्रमण या अन्य अंगों को क्षति नहीं पहुंचाई। यांग ने बताया कि जब वह 12 साल के थे, तब अनजाने में उन्होंने टूथब्रश निगल लिया था। तब डर के मारे उन्होंने अपने माता-पिता से भी ये बात छिपा ली और यह सोचकर चुप रहे कि वह टूथब्रश धीरे-धीरे खुद गल जाएगा। बीते कई दशकों से यांग को पेट में हल्की-मध्यम तकलीफ होती रही, लेकिन उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा कि उसके पीछे इतनी पुरानी घटना छिपी हो सकती है।

डॉक्टरों ने चिकित्सा इतिहास का दुर्लभ मामला बताकर कहा है कि इस प्रकार की वस्तुएं लंबे समय तक शरीर में रह जाएं और गंभीर नुकसान न करें, यह बेहद असामान्य है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की वस्तु गलती से निगलने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram