फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिर्फ ट्यूशन पढ़ाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहा ये शख्स

World News: क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ ट्यूशन पढ़ाकर कोई व्यक्ति हर घंटे 86,000 तक कमा सकता है? न्यूयॉर्क निवासी स्टीवन मेंकिंग ने यह सच कर दिखाया है। हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़कर उन्होंने घर से ही ट्यूशन देना शुरू किया और अब सालाना 86

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ ट्यूशन पढ़ाकर कोई व्यक्ति हर घंटे 86,000 तक कमा सकता है? न्यूयॉर्क निवासी स्टीवन मेंकिंग ने यह सच कर दिखाया है। हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़कर उन्होंने घर से ही ट्यूशन देना शुरू किया और अब सालाना 86 लाख की कमाई कर रहे हैं।

स्टीवन कभी वॉल स्ट्रीट में एक सफल ट्रेडर थे, लेकिन नौकरी से संतुष्टि न मिलने के कारण उन्होंने करियर बदलने का फैसला लिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को चुना और ट्यूटरिंग एजेंसियों के साथ जुड़ गए। शुरुआत में उन्होंने 50 से 100 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से ट्यूशन देना शुरू किया। वे धीरे-धीरे ट्यूटरिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े और खुद को हाई-डिमांड विषयों में विशेषज्ञता के रूप में स्थापित किया। स्टीवन मुख्य रूप से गणित, विज्ञान, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और वित्तीय साक्षरता जैसे विषय पढ़ाते हैं। इन विषयों में हाई स्कूल और कॉलेज के छात्र प्रीमियम ट्यूटर की तलाश में रहते हैं, और यही उनकी लोकप्रियता और फीस में इजाफे का कारण बना।

स्टीवन हफ्ते में 20 से 25 घंटे ही पढ़ाते हैं, लेकिन उनकी प्रति घंटे की फीस 1000 डालर तक जा पहुंची है। इस तरह वे आराम से घर बैठे लाखों की कमाई कर लेते हैं। इतना ही नहीं स्टीवन मानते हैं कि सफलता के लिए सिर्फ विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि छात्रों के साथ संवाद कौशल, सटीक मूल्य निर्धारण, और खुद को सही मंच पर पेश करने की रणनीति बेहद जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram