फॉण्ट कनवर्टर NEW

आज है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

देशभर में आज यानी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: देशभर में आज यानी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

2012 से मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस

भारत सरकार ने साल 2012 में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन का मकसद लोगों, खासकर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

झारखंड में भी होंगे कई कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रांची सहित झारखंड के अलग-अलग जिलों में खेलकूद और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

खिलाड़ियों को दिए जाते हैं खेल पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इनमें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार जैसे प्रमुख सम्मान शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram