फॉण्ट कनवर्टर NEW

मवेशियों को बांधकर ले जा रहा था पिकअप, हादसे में 15 की मौत

जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वाहन का चालक और उपचालक मौके से फरार

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वाहन का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए।

हादसा सुबह करीब 4 बजे चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मवेशियों को वाहन में पैर बांधकर और क्षमता से अधिक संख्या में लादा गया था। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। कई मवेशी वाहन के नीचे दब गए।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मवेशियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पशुओं को अमानवीय तरीके से ले जाने का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल मवेशियों का पशु चिकित्सकों की मदद से इलाज कराया जा रहा है, जबकि मृत मवेशियों को दफनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक-उपचालक की पहचान की जा रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मवेशी तस्करी की आशंका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram