रांची: JPSC परीक्षा में अनियमितता के मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह की जमानत याचिका पर सीआईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीआईडी को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी।
रक्षक सिंह को सीआईडी ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है। जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर सीआईडी ने केस नंबर 16/2026 दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 24 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अन्य आरोपियों की जमानत पर भी सुनवाई
मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। गिरफ्तार प्रमुख आरोपियों में झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते, जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और मामले के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी शामिल हैं।




