फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के ईशान ओम ने बढ़ाया झारखंड का मान, भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

रांची के युवा क्रिकेटर ईशान ओम ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ईशान का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/डेस्क: रांची के युवा क्रिकेटर ईशान ओम ने अपनी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ईशान का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। बेटे के चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

ईशान बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं। वह फिलहाल झारखंड रणजी टीम का हिस्सा हैं। भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिलने को उनके क्रिकेट करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कोच ने बताया गेंदबाजी को सबसे बड़ी ताकत

ईशान के कोच आशीष ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी है। उन्होंने कहा कि ईशान ने गेंदबाजी को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत की है। उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है कि उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है।

कोच ने ईशान को सलाह दी कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और लगातार अपने खेल में सुधार करते रहें।

बेटे की कामयाबी से माता-पिता की आंखों में खुशी

ईशान के पिता थानेश्वर झा कोल इंडिया में माइनिंग इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा ईशान को देश के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने बेटे की सफलता में उसके कोच की भूमिका को भी अहम बताया।

वहीं, मां गनीता झा बेटे के चयन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि ईशान के लिए उन्होंने जो सपना देखा था, वह अब पूरा होता दिख रहा है। परिवार का जुड़ाव सेना से रहा है, इसलिए बचपन से ही ईशान के मन में देश के लिए कुछ करने की भावना रही है।

रक्षाबंधन पर बहनों को मिला खास तोहफा

ईशान की दो बड़ी बहनें हैं और दोनों वकील हैं। बड़ी बहन प्रिया झा ने भाई के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर भाई की ओर से इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ईशान का सपना भारतीय अंडर-19 टीम में खेलना था। अब उसका सपना पूरा हो गया है। परिवार को उम्मीद है कि ईशान आने वाले समय में देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram