फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में तेज बारिश के साथ आंधी-बिजली का जारी किया अलर्ट

झारखंड में सोमवार को लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। रविवार देर रात तक भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।
बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में सोमवार को लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। रविवार देर रात तक भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

तेज हवा और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खासकर आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में अब भी 25% कम बारिश

अच्छी बारिश के बावजूद झारखंड में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। 1 जून से अब तक राज्य में 500 मिमी के मुकाबले केवल 370 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

गढ़वा और चतरा में सबसे ज्यादा कमी

सबसे अधिक बारिश की कमी गढ़वा जिले में 62 प्रतिशत दर्ज की गई है। चतरा में 61 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं पाकुड़, देवघर और गिरिडीह में भी सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। राजधानी रांची में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram