फॉण्ट कनवर्टर NEW

खो-खो में रोमांचक मुकाबला, धरती हाउस ने 14-13 से मारी बाजी

Koderma news: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और अभूतपूर्व सफलता की प्रेरणादायक कहानी सुनाई।

उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरव दिलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देश में खेलों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है।

हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा को पहचानें और निखारें। मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें सिखाता है कि निरंतर अभ्यास, समर्पण और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और किसी न किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता हूँ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेलों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके बाद अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कुंदन राणा एवं प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रारंभिक मुकाबला धरती हाउस और आकाश हाउस के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में धरती हाउस ने 14-13 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा एवं सगुफ्ता प्रवीण, खेल प्रशिक्षक कुंदन राणा एवं प्रमोद सिंह, एडविन हेनरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम ने उनमें खेलों के प्रति उत्साह, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram